टोंक: पुरानी टोंक थाना पुलिस ने 1.910 KG अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jun 18, 2025 पुरानी टोंक थाना अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टोंक जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी टोंक थाना पुलिस ने छावनी रोड से 1 किलोग्राम 910 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी हेमंत उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है।