दनियावां: शाहजहांपुर के मकसूदपुर गांव में बीएमपी की महिला सिपाही ने फंदे से लटककर की ख़ुदकुशी
Daniawan, Patna | Oct 29, 2026 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में एक बीएमपी के महिला सिपाही ने फंदे से झूल कर खुदकुशी की है। महिला सिपाही मकसूदपुर गांव निवासी रवि रंजन चौधरी के 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी है। वह गयाजी में तैनात है। वह 4 महीने से मातृत्व लाभ पर आई हुई थी। प्रियंका के 2 महीने की बच्ची जब लगातार रोने लगी उसके बाद ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर फंदे से नीचे उतरा है।