गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में जनता दरबार आयोजित, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सुनी लोगों की समस्या, कार्रवाई का दिया आश्वासन
गोपालगंज जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सोमवार को दोपहर 2 बजे जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद एवं आवास योजनाओं से जुड़े कई आवेदन प्रस्तुत किए गए। सिधवलिया, बरौली, मंझा और कुचायकोट प्रखंडों के फरियादियों ने अपनी बातें रखीं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्दे