दारू: बक्शीडीह में जर्जर मकान में रहने को विवश है विधवा बीना देवी, साल भर से पेंशन बंद, राशन कार्ड तक नहीं
दारू प्रखंड के बक्शीडीह में जर्जर मकान में रहने को विवश है विधवा बीना देवी, साल भर से बंद है पेंशन। दो दिव्यांग बेटियों को भी नहीं मिल रहा सरकारी लाभ, राशन कार्ड तक नहीं है। 'सामाजिक रिश्ता दारू' संस्था ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर जताया ढाढस, मदद का दिया भरोसा। दारू प्रखंड के बक्शीडीह गांव से सरकारी तंत्र की घोर संवेदनहीनता का मामला सामने आया है।