कटिहार: 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने समाहरणालय के सामने किया प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से सरकार को सौंपा मांग पत्र
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महासंघ की जिला शाखा ने राष्ट्रीय समिति के निर्णय के तहत यह प्रदर्शन किया। नेतृत्व जिला मंत्री सह संघर्ष संयुक्त राज्य मंत्री सुभाष चंद्र महतो ने किया। प्रदर्शन में महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।