कटिहार: समाहरणालय में एसपी जनता दरबार में पहुंचे, बड़ी संख्या में फरियादियों ने दिए आवेदन
हर शुक्रवार की तरह इस बार दोपहर 1 बजे से एसपी जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जनता दरबार में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट सहित विभिन्न मामले आए हुए थे। हालांकि इस दौरान एसपी वैभव शर्मा किसी कार्य से कार्यालय नहीं पहुंच सके। जिसके कारण आए हुए फरियादी एसपी से नहीं मिल सके।