कटिहार: साहेबपाड़ा लंगड़ा बागान में राम ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, संकीर्तन का आयोजन हुआ
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे राम ठाकुर की जयंती को राम ठाकुर मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। 36 घंटे के हरिनाम संकीर्तन में बंगाल रायगंज से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन किया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने महा भंडारे का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने संकीर्तन का भी आनंद उठाया।