बक्सर: वृद्ध का अपहरण और लूट मामले में पुलिस की जांच जारी
Buxar, Buxar | Sep 10, 2024 नगर थाने से कुछ ही दूरी पर अपराधियों के द्वारा एक वृद्ध का अपहरण कर उनसे लूट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना सोमवार को दिन की है. मामले में पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.