बक्सर: कार्ड बदलकर कर खाते से पैसा उड़ाने वाला साइबर ठग नई बाजार स्थित एटीएम के पास से गिरफ्तार, 7 एटीएम बरामद
Buxar, Buxar | Sep 10, 2024 एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाता से पैसा उड़ाने वाला एक साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गया. साइबर ठग की पहचान भोजपुर जिला अंतर्गत चारपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार राय के रूप में है. यह कामयाबी नगर थाना की पुलिस को उस समय मिली, जब वह नई बाजार स्थित एटीएम के पास अपने शिकार की तलाश में खड़ा था.