इंदौर: साकेत चौराहे पर एक बदमाश ने कार से किया मोबाइल चोरी, चालक को बातों में उलझाकर की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Indore, Indore | Feb 23, 2024 इंदौर के साकेत चौराहे के ट्रेफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार से बदमाश के द्वारा मोबाइल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमे अपनी बातों में उलझकर मोबाइल चोरी किए जाने की बात कही जा रही है, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, जिसमे बताया जा रहा है की आरोपी ने कार चालक से जाम लगने की बात करते हुए मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया।