पुनासा: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नर्मदानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Punasa, Khandwa | Feb 24, 2024 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नर्मदानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया है। बता दें, आरोपी नाबालिग को मोटरसाइकिल पर घुमाने के बहाने दूसरे गांव ले गया, जहां मकान में और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।