इंदौर: सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने पैसे डबल करने के नाम पर की लाखों रुपए की धोखाधड़ी, एमजी रोड थाने में दर्ज हुआ प्रकरण
Indore, Indore | Feb 23, 2024 जिले के रहने वाले कुछ फरियादियों ने महाराष्ट्र की एक सोसाइटी में पैसों का निवेश किया था। जिसमें सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने पैसे डबल किए जाने का लालच देकर फरियादियों से निवेश करवाया था। फरियादियों के द्वारा कुल 12 लाख 50 हजार रुपए निवेश किए गए थे। लेकिन वह सोसाइटी बंद हो गई जिसमें पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।