जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित
कटिहार, 10 जुलाई 2026 शुक्रवार।
श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, कटिहार की अध्यक्षता में दिनांक 10 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष, कटिहार में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला गंगा समिति से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान बुडको, कटिहार को मोक्षधाम एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्य की प्रगति में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को गंगा घाटों की स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य सौंपे गए कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक, डीआरडीए सह नोडल पदाधिकारी, जिला गंगा समिति,जिला परियोजना पदाधिकारी,जिला गंगा समिति,कटिहार कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मनिहारी, बारसोई, कुर्सेला, बलरामपुर एवं अमदाबाद, उप परियोजना निदेशक, बुडको, कटिहार, जिला कृषि पदाधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar #gangasamiti #katihar
Katihar, Bihar | Jul 10, 2026