गुरु स्मरण में भावपूर्ण श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार एवं मेरे मार्गदर्शक दिवंगत राजरतन कमल की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिले के कई पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उनकी स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मेरे लिए यह अवसर अत्यंत भावुक रहा, क्योंकि उन्हीं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से मैंने पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पाया। उनका स्नेह, अनुशासन और आदर्श हमेशा मेरी प्रेरणा बने रहेंगे।