दूधगढ़ से मादना रोड पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी आज हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में सवार 4 युवकों को चोटें आई है जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल युवा को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में रेफर किया गया है। युवक पंचकूला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।