इटारसी: वार्ड क्रमांक 12 में जल संकट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रयास से नगर पालिका ने कराया ट्यूबल मोटर का काम
कांग्रेस अध्यक्ष के प्रयास से वार्ड क्रमांक 12 में ट्यूबवेल में मोटर डालने का कार्य मंगलवार दोपहर करीब 3 बजेप्रारंभ किया गया है। दरअसल जनहित से जुड़ी इस समस्या के लिए काफी दिनों से वार्ड क्रमांक 12 के पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर लगातार नगर पालिका में आवेदन के माध्यम से मांग कर रहे थी।जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से मिला था।