गिरिडीह: पचम्बा में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 128वां गोपाल गौशाला मेला होगा आयोजित, तैयारियों की जानकारी दी गई
पचम्बा में 128वां गोपाल गौशाला मेला 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित होगा। रविवार को 1 बजे मेले के तैयारियों की जानकारी दी गई।बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पचम्बा में पारंपरिक गोपाल गौशाला मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेला अपने 128वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मेले का आयोजन 29 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।