गिरिडीह: गरडीह में रविन्द्र सिंह की टांगी से वार कर हत्या, शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में हुआ
धनवार थाना क्षेत्र के गरडीह में शनिवार शाम रविन्द्र सिंह की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। रविवार को 9 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे जयप्रकाश सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, आरोपी बच्चू सिंह ने सोची-समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया और परिजनों संग फरार हो गया।