गिरिडीह: धनतेरस पर गिरिडीह शहर और जिले में हुई जमकर खरीदारी, बाजार में करीब 200 करोड़ की खरीदारी का आकलन
धनतेरस के मौके पर शनिवार रात 12 बजे तक गिरिडीह शहर और जिले भर में जमकर खरीदारी हुई। रविवार सुबह 10 बजे धनतेरस बाजार में करीब 200 करोड़ की खरीदारी का आकलन किया गया। बाजारों में शनिवार सुबह से ही खरीददारों की भीड़ उमड़ने लगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, बाजारों में रौनक और भी बढ़ती गयी।