कोडरमा: राजद जिलाध्यक्ष ने करमा से बाबा नगरी के लिए कावड़ियों के जत्थे को किया रवाना
बाबा नगरी देवघर के लिए रविवार को करमा पंचायत से दर्जनों शिवभक्तों की टोली रवाना हुई। करमा पंचायत कांवरिया जत्था को राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सावन माह में शिव की आराधना आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।भगवान शिव का आशीर्वाद कोडरमा वासियों पर बना रहें।