कोडरमा: भारत विकास परिषद द्वारा हसनाबाद में प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण माह के तहत भारत विकास परिषद के तत्वाधान में बचपन प्ले स्कूल हसनाबाद प्रांगण में पौधारोपण सह पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखय अतिथि के रूप से उपस्थित कोडरमा डीएसपी रतीभान सिंह ने कहा कि जीवन जीने के लिए आवश्यक सभी चीजे जैसे शुद्ध हवा, साफ पानी, भोजन और रहने की जगह है।