बागी प्रत्याशी के स्कूल पर कार्रवाई की कोशिश, हंगामे के बाद बैरंग लौटी फायर टीम
नाम वापसी के दबाव का आरोप, समर्थकों के विरोध के बाद बिना कार्रवाई लौटे अधिकारी
कोटा। नगर निगम चुनाव में वार्ड 49 से भाजपा के बागी एवं निर्दलीय प्रत्याशी कौशल किशोर शर्मा के स्कूल को सीज करने की कार्रवाई की कोशिश को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। स्कूल पहुंची नगर निगम की फायर टीम को स्थानीय लोगों और समर्थकों के भारी विरोध के चलते बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा।
कौशल किशोर शर्मा ने आरोप लगाया कि वह करीब 36 वर्षों से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता हैं और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के बाद उन पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लेने के लिए लगातार प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि नामांकन वापस नहीं लेने पर पत्नी के तबादले और स्कूल बंद कराने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।
Ladpura, Kota | Sep 5, 2026