फतुहा: ब्रेक वाइंडिंग के कारण मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस में उठा धुआँ, मची अफरा-तफरी
Fatwah, Patna | Nov 13, 2025 गुरुवार को खुसरूपुर हरदास बीघा के बीच ब्रेक बाइंडिंग की वजह से मुंबई आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में धुआं उठने के कारण अफरा तफरी मच गई है। ट्रेन के पीछे की कोच से अचानक धुआं निकली है।इस तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब 25 मिनट तक खड़ी रही है। धुआँ निकलते देख यात्रियों मे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। गार्ड व ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी हादसा टल गयी है।