हरदोई: टड़ियावां में युवक ने गमछे से फांसी लगाकर किया सुसाइड, महंत की कुटी के पास आम के पेड़ से लटकता मिला शव
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2024 थाना टड़ियावां क्षेत्र के गांव उनौती निवासी रामशंकर ने मंगलवार की सुबह करीब 05 बजे घर निकला था, जिसके बाद गांव भूड़ पुरवा मजरा गौरा डांडा के पास स्थित भूड़ पुरवा निवासी एक महंत की कुटी के पास आम के पेड़ में गमछा से फांसी के फंदे से लटकता उसका शव मिला है। ग्रामीण जब खेतों की तरफ़ निकले तो मृतक का शव देखने के बाद परिजनों सहित पुलिस को घटना की सूचना दी है।