भंडरा: मसमानो पंचायत में बीडीओ ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, मजदूरों को मिलेगा रोजगार, पलायन पर लगेगी रोक
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत में बुधवार अपराह्न करीब 3:15 बजे बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रखंड समन्वयक मनीष अग्रवाल मौजूद थीं। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने लाभुकों को कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।