बेहट: अलीपुर भागुवाला में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम अलीपुर भागू वाला मे गौरव सैनी की दुकान मे शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से उनके करीब 3 लाख का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया की अलीपुर भागू वाला में गौरव पुत्र रिशिपाल अपनी दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं! उनकी केबल तार में बार-बार फाल्ट हो रहा था।