परिहार: बारिश पर लगा ब्रेक, 11 नवंबर तक साफ रहेगा आसमान, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक
मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क रहने वाला है। उत्तर बिहार में अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। सात से 11 नवंबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री और न्यूनतम 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह वातावरण में नमी 70 से 95 प्रतिशत तक रहेगी, जबकि दोपहर में यह घटकर 35 से 45 प्रतिशत पर आ जाएग