कोईलवर: कोईलवर स्टेशन की सीढ़ियों पर घंटों पड़ा रहा व्यक्ति, वीडियो वायरल, शराबबंदी कानून पर उठे सवाल
कोईलवर रेलवे स्टेशन परिसर की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति के घंटों पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में है वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि स्टेशन की सीढ़िया पर असहाय स्थिति में पड़ा है। वायरल वीडियो गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ।