ग्रेटर नोएडा दनकौर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
15 अगस्त को थाना दनकौर क्षेत्र में सवारी बनाकर लोगों को लिफ्ट देने के बाद बंधक बनाकर ऑनलाइन पैसे ऐंठने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी अभिनय पल्लव और सत्यम सिंह गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा।
मौके से दो तमंचे, कारतूस, चाकू, चार मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल i20 कार बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों बंधकों को सकुशल मुक्त करा लिया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।