कुचायकोट: पुलिस थाना क्षेत्र के शीतल बरदहा गांव से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के शीतल बरदहा गांव से मारपीट के मामले के एक नामजद आरोपी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार करके न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन द्वारा आज मंगलवार को शाम 7:30 बजे दी गई। बताया गया कि पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी के घर से की।