बिजली और तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाकियू टिकैत का धरना
बड़ौत तहसील में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बिजली विभाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ पहुंचे, लेकिन किसान अधीक्षण अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही तहसील में फर्द निकलवाने के नाम पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि आम लोगों को अपने काम कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक धरना जारी रहेगा। समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी गई ह
Baraut, Bagpat | Oct 31, 2026