बदायूं: गभियाई नगला गांव में मेढ़ तोड़ने के विवाद में पांच लोगों ने दो लोगों को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Nov 27, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गभियाई नगला गांव में मेढ़ तोड़ने के विवाद में पांच लोगों ने सत्यपाल पुत्र एवरन, सुरेंद्र पुत्र सत्यपाल के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।