ऊन: गढ़ीपुख्ता पुलिस ने होटल बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 शातिरों को किया गिरफ्तार
Un, Shamli | Jul 14, 2026 मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने बताया कि आनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर की जा रही साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव बूंटा निवासी अनस, आकिल और आसिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन व 38 हजार की नकदी बरामद की गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।