बीना: ग्राम ढुरूआ में मामूली बात को लेकर दो लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Bina, Sagar | Oct 6, 2024 सुबह करीब 9:00 बजे फरियादी हरनारायण खंगार निवासी ग्राम ढुरूआ ने बीना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के पास गोबर डालने को मना करने को लेकर शिवचरण एवं करन ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसकी शिकायत फरियादी ने बीना थाने में दर्ज कराई,वही पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।