बीना: ग्राम हिरणछिपा से देर रात पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, लोगों ने पुलिस व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
Bina, Sagar | Oct 5, 2024 बीना थाने की पुलिस ने ग्राम हिरणचिपा से बीना जिला बनाओ समिति सदस्य हन्नु राजपूत को देर रात गिरफ्तार किया था। आज सुबह करीब 10 बजे जैसे ही नेताओ को गिरफ्तारी की खबर लगी तो कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, किसान नेता इंदर सिंह एवं भाजपा के पूर्व विधायक महेश राय पहुंच गए। युवक को नहीं छोड़ने की वजह से कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।