बीना: नरसिंह मंदिर के पास स्थित परिणय वाटिका में आज से गरबा महोत्सव की शुरुआत, कार्यक्रम में महिलाएं व युवतियां लेंगी हिस्सा
Bina, Sagar | Oct 6, 2024 नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। जहां एक और शारदीय नवरात्रि का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और नगर में जगह-जगह माता रानी विराजमान है तो वही नवरात्रि के पर्व पर वर्षों से गरबा महोत्सव के आयोजन भी होते हैं जिसके चलते आज से नरसिंह मंदिर स्थित परिणय वाटिका में गरबा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। जिसमें महिलाएं व युवतियां हिस्सा लेंगी।