बीना: परिजनों से नाराज़ होकर पंजाब के जालंधर से मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पहुंची 15 वर्षीय किशोरी, GRP ने परिजनों को सौंपा
Bina, Sagar | Oct 5, 2024 15 वर्षीय किशोरी निवासी पंजाब जिला जालंधर जो पिता के डांटने से नाराज होकर घर से बिना बताए 29 सितंबर को ट्रेन में बैठकर मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन आ गई थी। आज दोपहर 1:00 बजे जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान किशोरी मिली थी जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।