बीना: मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Oct 5, 2024 मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात में 50 वर्षीय आसाराम पिता खेमचंद अहिरवार निवासी ग्राम धानोरा तहसील बीना रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मर्चूरी रूम में रखवाया है जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।