बदायूं: पेयजल संकट के विरोध में 3 सभासद सहित 5 लोग नगर पालिका परिषद के खिलाफ अंबेडकर छात्रावास के पास पानी की टंकी पर चढ़े
Budaun, Budaun | Jan 12, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में अंबेडकर छात्रावास के पास पानी की टंकी पर वार्ड नंबर 15 के सभासद मुकेश साहू ब्राहमपुर, वार्ड नंबर 27 के रफीक उद्दीन उर्फ छोटा नई सराय, वार्ड नंबर 18 के मोहित सक्सेना कल्याण नगर चढ़ गए हैं। उनका कहना है कि ब्रह्मपुर, नई सराय कल्याण नगर आदि मोहल्ले में मोहल्लेवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।