रफीगंज: रफीगंज के कोटवारा गांव में बंटवारे के विवाद में पिता की मौत, गांव में पसरा मातम
रफीगंज के कोटवारा गांव में बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट के मामले में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटवारा गांव निवासी कामता यादव के रूप में की गई है। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार संध्या 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मृतक के बड़े बेटा के साथ बंटवारे की विवाद में मारपीट हुई थी।