प्रतापगढ़: अतरसंड गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में रिहायशी छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख
कोहंडौर थाना इलाके के अतरसंड गांव निवासी रघुबर सरोज के रिहायशी छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें उसका गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके के अतरसण्ड गांव निवासी रघुबर सरोज व उसका परिवार मंगलवार रात अपने रिहायशी छप्पर में सो रहे थे कि तभी उनके छप्पर में आग लग गई। जिसे उन्होंने बुझाने का प्रयास किया।