कांके: झारखंड की मुख्य सचिव ने रांची के धुर्वा स्थित मतदान केंद्र पर किया मतदान
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2024 रांची के धुर्वा स्थित मतदान केंद्र पर बुधवार सुबह करीब दस बजे झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मतदान किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। बता दें कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रांची जिला के सिल्ली और खिजरी में मतदान हो रहा है।