प्रेस नोट
इनर व्हील क्लब हमीरपुर ने चलाया ‘फिट गर्ल प्रोजेक्ट’, छात्राओं को किया जागरूक
हमीरपुर --- इनर व्हील क्लब हमीरपुर द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय सासन में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Fit Girl Project के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने आत्म रक्षा, निजी और सार्वजनिक स्वच्छता, गुड टच बैड टच सहित जैसे अनेक बिषयों पर छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रतिमा ठाकुर ने मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) पर जानकारी देते हुए माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी उत्पादों के सुरक्षित उपयोग तथा मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. अर्चना सोनी ने हाथ धोने की सही विधि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने की आदत अनेक संक्रमणों से बचाव में सहायक है।
उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा, अपने शरीर की सीमाओं को समझने तथा किसी भी असहज या असुरक्षित स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत जानकारी देने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने और अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करना था।
इनर व्हील क्लब हमीरपुर की अध्यक्ष डॉ. सोनी और अर्चना शर्मा के नेतृत्व में क्लब की सभी सदस्यों ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और बाल सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौक़े पर विद्यालय के मुख्यध्यापक व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे |
ये जानकारी क्लब की अध्यक्ष डॉ अर्चना ने प्रेस व्यान जारी करके दी