रोहतक में पुरानी ITI पुल पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गिर रहा बजरी, हादसे का खतरा
.
रोहतक के पुरानी आईटीआई पुल पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में खुले में बजरी ले जाई जा रही है। बिना ढके बजरी ले जाने के कारण रास्ते में कई जगह बजरी गिरती रहती है, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी और हादसे का खतरा बना हुआ है।
नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ओवरलोडिंग और खुले में निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Rohtak, Rohtak | Nov 22, 2026