आगरा: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ FSDA की कार्रवाई जारी, सिकंदरा मंडी में 110KG सड़ी-गली सब्जियां कराई गईं नष्ट
Agra, Agra | Jul 11, 2025 जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगाली के आदेशानुसार FSDA की टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है, इसी क्रम में FSDA की टीम के द्वारा सिकंदरा मंडी में निरीक्षण किया गया, मौके पर सड़ी गली सब्जियां पाई गईं, जिसमें कुल 110Kg सब्जियां नष्ट कराई गई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी गई, फल सब्जियों का उचित रखरखाव के साथ विक्रय करने के लिए निर्देशित किया।