आगरा: दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को फैक्ट्री एरिया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया
Agra, Agra | Jul 11, 2025 थाना सिकंदरा पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, सिकंदरा पर पीड़ित के द्वारा सूचना दी गई कि बच्चों के खाने पीने के सामान की दुकान में कुछ लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को फैक्ट्री एरिया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया है।