आगरा: श्याम नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, जमकर हुआ पथराव, लाइव वीडियो और सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Agra, Agra | Jul 11, 2025 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत श्याम नगर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, पथराव हुआ, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों ही पक्ष आपस में मारपीट कर रहे हैं और पथराव भी कर रहे हैं, एक पक्ष ने आठ लोगों के नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस जांच पड़ताल कार्यवाही में जुटी हुई है।