आगरा: जोनल पार्क के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के गले से सोने की चेन तोड़कर भागे बाइक सवार 2 युवक
Agra, Agra | Jul 11, 2025 थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत जोनल पार्क के पास की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति सुबह सैर पर निकले थे, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और पीछे से झपट्टा मार कर व्यक्ति की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए, सूचना पर पुलिस पहुंची, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।