आगरा: नगला लालजीत में तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत
Agra, Agra | Jul 10, 2025 थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत नगला लालजीत में तालाब में नहाने के लिए 4 से 5 बच्चे गए हुए थे, बच्चे तालाब में नहा रहे थे जिनमें से एक बच्चा नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा साथ के बच्चों ने शोर मचाया, चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए, बच्चे को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।