भितरवार: नगर भितरवार के जनपद सीईओ ने दुकानों की नीलामी की शिकायतों को बताया भ्रामक व तथ्यहीन
भितरवार जनपद पंचायत द्वारा मुख्य बाजार में नवनिर्मित दो दुकानों की नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। शिकायतकर्ता द्वारा की जा रही शिकायतों को जनपद सीईओ एलएन पिप्पल ने तथ्यहीन अपूर्ण बताया है। संबंधित दुकानों के बाहर सार्वजनिक नोटिस भी चस्पा कराए हैं।